भारत की जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,जनगणना 2027 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में होगी सम्पन्न : डीएम
भारत की जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,जनगणना 2027 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में होगी सम्पन्न : डीएम
भारत की जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,जनगणना 2027 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में होगी सम्पन्न : डीएम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भारत की जनगणना 2027 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में सम्पन्न कराने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनगणना एक समृद्ध परंपरा है और इसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ जनगणना होने का गौरव प्राप्त है। भारत की पहली जनगणना वर्ष 1872 में देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर आयोजित की गई थी। वर्ष 1881 में सम्पूर्ण देश में समकालिक रूप से जनगणना कराई गई। तब से प्रत्येक दस वर्ष पर निरंतर जनगणना आयोजित की जाती रही है। इस क्रम में जनगणना 2027, 1872 के बाद से सोलहवीं तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आठवीं जनगणना होगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2021 कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी, जिसे अब 2027 में सम्पन्न कराया जाएगा।
प्रथम चरण – मकान सूचीकरण (House Listing)
जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण का होगा।
यह कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा।
प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे।
पूरी प्रक्रिया डिजिटल मोड में संपन्न होगी।
आंकड़ों का संग्रहण Mobile App एवं CMMS पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
स्वगणना (Self Enumeration)
जनगणना 2027 में स्वगणना का विकल्प भी दिया गया है।
स्वगणना की अवधि 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक निर्धारित है।
इस दौरान जिले के निवासी स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से 33 निर्धारित प्रश्नों के उत्तर दर्ज कर सकेंगे।
विस्तृत जानकारी समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से आम जनता को उपलब्ध कराई जाएगी।
द्वितीय चरण – वास्तविक जनगणना
वास्तविक जनगणना का कार्य 02 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 की रात्रि 12:00 बजे तक किया जाएगा। इस चरण में आम जनों की वास्तविक गणना की जाएगी।
डीएम ने बताया कि दरभंगा जिले में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
प्रशासनिक संरचना एवं तैयारी
जिला स्तर पर जिला जनगणना समन्वय समिति (DLCC) का गठन जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है।
जिला स्तर पर जनगणना कोषांग का गठन किया गया है।
वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त हैं।
उदय नारायण प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना अधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
चार्ज संरचना
दरभंगा जिला में कुल 29 चार्ज बनाए गए हैं।
18 ग्रामीण चार्ज (सभी प्रखंड)
11 नगरीय चार्ज (नगर निकाय क्षेत्र)
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को ग्रामीण चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर निगम में नगर आयुक्त, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में कार्यपालक पदाधिकारी को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।
सभी चार्ज में अपर चार्ज जनगणना अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।
स्पेशल एवं प्रतिबंधित क्षेत्र
नगर निगम दरभंगा – 06 क्षेत्र
बहादुरपुर प्रखंड – 01
बेनीपुर नगर परिषद – 01
केवटी रनवे प्रखंड – 01 प्रतिबंधित क्षेत्र
कुल 09 विशेष/प्रतिबंधित क्षेत्र जनगणना में शामिल किए गए हैं।
मानव संसाधन व्यवस्था
प्रत्येक 700–800 आबादी पर एक गणना ब्लॉक (EB) बनाया जाएगा।
अनुमानित गणना ब्लॉक की संख्या – 8134
उतने ही प्रगणकों की नियुक्ति की जाएगी।
10% अतिरिक्त सुरक्षित प्रगणक भी रखे जाएंगे।
प्रत्येक 6 प्रगणक पर 1 पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।
अनुमानित पर्यवेक्षक संख्या – 1333
10% अतिरिक्त सुरक्षित पर्यवेक्षक भी रखे जाएंगे।
प्रशिक्षण व्यवस्था
04 मास्टर ट्रेनर
169 फील्ड ट्रेनर
कुल 173 प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके बाद जिला एवं चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
डीएम का निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणना ब्लॉकवार आवश्यक संख्या में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सूची तैयार कर जिला जनगणना कोषांग को शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित समय सीमा में जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।