अगर भक्त पूर्ण निष्ठा से भगवान के दिखाएं रास्ते को अपनाता है तो भगवान खुद भक्त के लिए प्रगट रहते हैं–आचार्य श्री ध्रुव नारायण

दस्तक 7मीडिया अमित झा गौरा बौराम

प्रखंड क्षेत्र के नारी गांव में पहली बार श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ कथा पिछले 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आरंभ हुई है, जिसमें श्रीधाम वृंदावन से कथावाचक आचार्य श्री ध्रुव नारायण दास जी अपने पूरे टीम के साथ पधारे हैं, कथा की शुरुआत 251 कन्याओं के शुभ हाथों से कलश भरकर की गई, कलश यात्रा तथा स्थल से 3 किलोमीटर दूर कमला नदी के देथुआ घाट से शुरू कर पुनः कथा स्थल पर मंत्र उच्चारण के साथ पूर्ण की गई,कथा के चौथे दिन आज बुधवार को कथावाचक ने भगवान के पूर्ण भक्त प्रहलाद के जीवन और भक्ति, उपासना और कर्तव्य की व्याख्या करते हुए बताया कि अगर भक्त पूर्ण निष्ठा से भगवान के दिखाएं रास्ते को अपनाता है तो भगवान खुद भक्त के लिए प्रगट रहते हैं,कथा के दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में श्रीमद् भागवत कथा सुनना तथा भागवत जी के दिखाएं रास्ते पर चलने से भक्ति, उपासना ,कर्तव्य,गृहस्थ,ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है ।श्रीमद् भागवत कथा समस्त सनातनी ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही है। आयोजनकर्ता कैलाश ठाकुर, श्याम यादव,बाल गोविंद शाह का कहना है कि नारी गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुई है,जिसमें प्रतिदिन लगभग सैकड़ों की संख्या में भक्त कथा सुनने रोज आते हैं,भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए शुद्ध पेयजल, शाकाहारी भोजन भंडारा, सीसीटीवी कैमरा, कथा स्थल आने जाने के लिए परिवहन का पूर्ण प्रबंध किया गया है।