बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैरेज चोरी कांड का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों सहित 4 गिरफ्तार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैरेज चोरी कांड का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों सहित 4 गिरफ्तार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैरेज चोरी कांड का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों सहित 4 गिरफ्तार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी कोठी (17 नंबर रोड) स्थित ‘आलम गैरेज’ में हुई चोरी की वारदात का पीड़ित गैरेज मालिक के सहयोग से पुलिस
ने 36 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी को दबोचा, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ दुकानदारों पर भी नकेल कसी है। इस मामले में संलिप्त कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने आलम गैरेज के पीछे का रास्ता तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के कीमती ऑटो पार्ट्स और इंजन के सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। गैरेज मालिक मो. अलीम उर्फ आलम मिस्त्री ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि निकेत कुमार सिंह ने उनसे एक मोटरसाइकिल (BR 7F 8270) मांगी थी, जिसे उसने वापस नहीं किया। छानबीन के दौरान शक की सुई निकेत की ओर घूमी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि हिरासत में लिए गए निकेत कुमार सिंह ने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपने साथी रोहित कुमार सिंह जो एक टोटो चालक है, के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी किए गए भारी सामान को रोहित के टोटो पर लादकर विभिन्न कबाड़ी खानों में बेच दिया गया था।
निकेत की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठराम और सुपौल बाजार स्थित कबाड़खानों में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चोरी किए गए ऑटो पार्ट्स। खुला हुआ बाइक इंजन,गैरेज से गायब अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियां बरामद कीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले, दोनों में निकेत कुमार सिंह (मुख्य आरोपी),रोहित कुमार सिंह ( टोटो चालक),मो. फारुक (कबाड़ी खाना मालिक),मंतोष पासवान (कबाड़ी खाना मालिक) को
चोरी हुए सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुपौल बाजार के कबाड़ी खाना मालिक अशोक महतो का भी जांच किया जा रहा है।
पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, गैरेज से भारी मात्रा में सामान गायब था, जिसमें शामिल हैं।बस का फारक (पिछला हिस्सा),3 पीस बड़े जंप और टूल बॉक्स सेट,2 पीस रिम और 2 पीस टीपड़ गाड़ी का प्रेशर प्लेट,10 पीस सेंटर बेयरिंग और 2 पीस क्लच सेट,12 पीस इंजन माउंटिंग और 2 पीस ट्रक का सर्वो।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चोरी का सामान खरीदना भी उतना ही बड़ा अपराध है जितना चोरी करना। भविष्य में भी ऐसे संदिग्ध कबाड़खानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।