बेनीपुर बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह, न्यायाधीश को अबीर लगाकर दी गई अग्रिम शुभकामनाएं

दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता 

बेनीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव एवं पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा को अबीर लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्रा ने भी उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को अपने हाथों से अबीर लगाकर तथा जलेबी खिलाकर होली की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी वैमनस्य को भूलाकर भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

इस अवसर पर पूर्व महासचिव कृष्ण कुमार झा, अधिवक्ता सुमन कुमार साहू, उमेश झा, रोशन मिश्रा, गजनफर अली खान, संजीत कुमार लाल, देव नटवर झा, प्रवीण कुमार सिंह, भोला ठाकुर सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे। साथ ही स्टेनो मोहम्मद चाँद एवं पेशकार राजेश कुमार भी समारोह में शामिल रहे।समारोह का माहौल रंग, उत्साह और आपसी सद्भाव से सराबोर रहा।