दरभंगा के सदर थाना को मिला बिहार का सर्वश्रेष्ठ थाना का खिताब,बेहतर पुलिसिंग और कई मामलों में बेहतर गुणवता को लेकर किया जाता हे मूल्यांकन।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी देशव्यापी रैंकिंग में दरभंगा जिला के सदर थाना को बिहार का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। यह उपलब्धि दरभंगा पुलिस के लिए गर्व का विषय है और जिले में कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन का प्रमाण है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी इस रैंकिंग में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस स्टेशनों के कार्य निष्पादन, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, जनसंतुष्टि और प्रशासनिक दक्षता जैसे मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सदर थाना ने यह सम्मान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि के आलोक में मंगलवार  को बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर मिथलेश स्टेडियम, पटना में आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पु०नि० मनोज कुमार, थानाध्यक्ष, सदर थाना को “Certificate of Excellence” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सदर थाना की इस उपलब्धि से दरभंगा जिले में हर्ष का माहौल है तथा पुलिसकर्मियों का मनोबल और अधिक ऊँचा हुआ है।

दरभंगा पुलिस ने इस उपलब्धि का श्रेय आम जनता के सहयोग, समर्पित पुलिसकर्मियों की टीम वर्क और पारदर्शी कार्यशैली को दिया है।