बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह में दरभंगा के तीन नागरिक सम्मानित
बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह में दरभंगा के तीन नागरिक सम्मानित
बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह में दरभंगा के तीन नागरिक सम्मानित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलांतर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं पुलिस को सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने हेतु बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में दरभंगा जिला के तीन नागरिकों का चयन किया गया।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 12.12.2025 को किरतपुर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी कर भाग रहे अपराधियों की गिरफ्तारी एवं सामान बरामदगी में सराहनीय योगदान देने के लिए
1. अमन यादव (पिता- नंद कुमार यादव)
2. धीरज कुमार यादव (पिता- डोभी यादव)
दोनों सा० दोहथा, थाना- घनश्यामपुर, जिला- दरभंगा
तथा नगर थाना क्षेत्र में दिनांक 17.01.2026 को शहीद बाबा के मजार पर चादर में आग लगने से उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के दौरान सूझ-बूझ का परिचय देते हुए उग्र भीड़ को शांत कर संभावित विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या को टालने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए
3. डॉ० इकबाल हसन (पिता- कमरूल हसन), सा०+पो० लालबाग, थाना- नगर, जिला- दरभंगा को पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया गया।
24फरवरी 2026 को नीतीश कुमार द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मिथलेश स्टेडियम, पटना में तीनों नागरिकों को प्रत्येक को “प्रशस्ति पत्र एवं ₹10,000/- नगद राशि” प्रदान कर सम्मानित किया गया।