बिहार पुलिस  सप्ताह 2026: स्वच्छता, जागरूकता और सख्त कार्रवाई,दरभंगा पुलिस  का संकल्प “सदैव आपकी सेवा में तत्पर”

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

 वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में स्वच्छता अभियान, छात्र संवाद कार्यक्रम एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की गई।

थानों में श्रमदान से सफाई

सिमरी थाना, तिलकेश्वर थाना एवं बड़गांव थाना में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने श्रमदान कर थाना परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

हायाघाट थाना में छात्र-छात्राओं से संवाद

हायाघाट थाना के पदाधिकारियों ने छात्र एवं छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।उन्हें समझाया गया कि
एक बार उपयोग होने वाला पासवर्ड (ओटीपी) किसी से साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें,आपातकालीन सेवा नंबर 112 का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करें, नशे के दुष्परिणामों से दूर रहें।

मनिगाछी थाना की छापेमारी

मनिगाछी थाना क्षेत्र के दहौड़ा टोल बलिया में छापेमारी कर गैर-जमानती वारंट के अभियुक्त—राम विशेख साहू, मुकेश कुमार साहू एवं सुमित कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त रामदयाल चौपाल, सूरज चौपाल, शंकर सहनी तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के अभियुक्त आशीष सहनी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक प्रक्रिया हेतु अग्रसारित किया गया।

गुम मोबाइल बरामद

कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर सत्यापन के बाद वास्तविक धारक को सौंपा गया।