दस साल की सजा: कोडीन सिरप और नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया तस्कर दोषी करार
दस साल की सजा: कोडीन सिरप और नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया तस्कर दोषी करार
दस साल की सजा: कोडीन सिरप और नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया तस्कर दोषी करार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
सिविल कोर्ट दरभंगा के जिला एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सह एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने एनडीपीएस केश नंबर 12/22 में एक नशे के सौदागर को सजा सुनाई है। एनडीपीएस के स्पेशल पीपी चमकलाल पंडित ने बताया कि न्यायालय ने मंगलवार को इसवाद की सुनवाई पुरी कर दरभंगा नगर थानाक्षेत्र के शिवाजीनगर निवासी झून्ना मंडल को एनडीपीएस(मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ) अधिनियम की धारा 21 बी में दोषी घोषित करते हुए दस वर्षों का सश्रम कारावास और 50 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नही चुकाने पर जूर्मी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।नगर थाना की पुलिस ने अभियुक्त को 19 बोतल कोडीन सिरप और 720 नशे की टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था।जिसकी प्राथमिकी नगर थानाकांड सं.169/22 संस्थित की गई थी।
बैंक ऋण और लंबित मामलों के निपटारे पर जोर, जज शिव कुमार ने थानाध्यक्षों व बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश,14 मार्च को बिरौल में सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी जोरों पर।
दरभंगा में श्रद्धा और संवेदना का संगम: राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि