मनीगाछी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रातभर छापेमारी: छह NBW वारंटी समेत सात गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेशी
मनीगाछी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रातभर छापेमारी: छह NBW वारंटी समेत सात गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेशी
मनीगाछी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रातभर छापेमारी: छह NBW वारंटी समेत सात गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेशी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में थाना की पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर छह एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को मंगलवार को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम दहौड़ा टोल बलिया से एनबीडब्ल्यू वारंटी राम विशेख साहू (पिता- मकुन साहू), मुकेश कुमार साहू (पिता- स्व. नरेश साहू) एवं सुमित कुमार साहू (पिता- शंभू साहू) को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुरा से रामदयाल चौपाल एवं सूरज चौपाल (दोनों पिता- राजेन्द्र चौपाल) को भी वारंट के आधार पर पकड़ा गया।
वहीं ग्राम इंद्राथर से नशे की हालत में शंकर सहनी (पिता- श्याम सहनी) को हिरासत में लिया गया। ग्राम मकरंदा से 109(1) बीएनएस के अभियुक्त आशीष सहनी (पिता- शोखी सहनी) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से वारंट निर्गत था अथवा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद सभी को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।
मनिगाछी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।