993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) बहाली: 1 मार्च से आवेदन शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि
993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) बहाली: 1 मार्च से आवेदन शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि
993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) बहाली: 1 मार्च से आवेदन शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि
दस्तक 7मीडिया /
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) के कुल 993 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन एवं गणित) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया,भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी।
प्रथम चरण में 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा।
पर्षद की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर “Bihar Police” टैब अथवा “Advts by Group” में Advt. No. 02/2026 देखा जा सकता है।
राज्य के युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।