दरभंगा पुलिस का एक्शन: हत्या प्रयास, वारंटी और शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा
दरभंगा पुलिस का एक्शन: हत्या प्रयास, वारंटी और शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा
दरभंगा पुलिस का एक्शन: हत्या प्रयास, वारंटी और शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संगीन मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मचा है।
कमतौल थाना की कार्रवाई
कमतौल थाना कांड संख्या 31/26 (धारा 115(2), 137(2), 303(2) BNS) के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद नजीम पिता स्व. मोहम्मद अताउर रहमान, साकिन हार्गपुर, थाना कमतौल, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त कमतौल थाना कांड संख्या 13/26 (धारा 109 BNS) के अभियुक्त चंदन यादव पिता अशोक यादव, साकिन माधोपट्टी, थाना कमतौल को भी गिरफ्तार किया गया।
दोनों गिरफ्तारियां कमतौल थाना पुलिस की तत्परता का परिणाम हैं।
अलीनगर थाना की कार्रवाई
अलीनगर थाना कांड संख्या 24/26 के तहत धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम में दर्ज मामले में अभियुक्त रंजीत सदा पिता ज्ञानी सदा, ग्राम नवरपट्टी, थाना अलीनगर को गिरफ्तार किया गया।
APM थाना का एक्शन
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना पर APM थाना अंतर्गत ग्राम दीघरा से झगरू सहनी पिता स्व. शिवनारायण सहनी को 15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, APM थाना कांड संख्या 05/26 (उत्पाद) में प्राथमिकी अभियुक्त
1. बादल कुमार पासवान पिता गौरी शंकर पासवान
2. विशाल यादव पिता भोला यादव
दोनों साकिन शोभेपट्टी थलवारा, थाना APM, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
बहादुरपुर थाना की कार्रवाई
बहादुरपुर थाना कांड संख्या 530/25 (धारा 109 BNS) के अभियुक्त रामवृक्ष ठाकुर पिता स्व. लक्ष्मी ठाकुर, साकिन एवं थाना बहादुरपुर को गिरफ्तार किया गया।
NBW वारंटी गिरफ्तार
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आलोक में लालो दास पिता स्व. शिव दास, साकिन केवटगामा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा की गई।
अवैध शराब पर सख्ती जारी
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं गिरफ्तारी अभियान आगे भी चलता रहेगा।