पुलिस सप्ताह 2026 : थानों ने स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में जमालपुर थाना, मनीगाछी थाना, बड़गांव थाना, भालपट्टी थाना एवं घनश्यामपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।

