राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोग आपसी समझौते से अपने विवादों का निपटारा करते हैं। यह फैसला अंतिम होता है तथा इसके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता। इससे आपसी वैमनस्यता समाप्त होती है और समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने आम जनता से अधिकाधिक वादों के निपटारे के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश उत्पाद रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णकांत मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वहीं, अधिक से अधिक क्लेम मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वाद से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में सचिव आरती कुमारी भी मौजूद रहीं।
वृद्धजनों के सामाजिक समावेशन की दिशा में नई पहल, सभी प्रखंडों में गठित होंगे वृद्धजन स्वयं सहायता समूह, जीविका व HelpAge India के सहयोग से राज्य का पहला पांच दिवसीय प्रशिक्षण दरभंगा में आयोजित।
दरभंगा के महिला थाना नाबालिग दुष्कर्म कांड 182/25 में मौनी बाबा को जमानत, कोर्ट की सख्त शर्तें,न्यायालय से बिना अनुमति के मौनी बाबा नहीं जाएंगे दरभंगा से बाहर।