बिरौल में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
बिरौल में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
बिरौल में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
दस्तक7मिडिया
बिरौल थाना क्षेत्र के नवटोल गांव स्थित एस एच-56 पर एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से 85 वर्षीय बुजुर्ग विंदेश्वर साह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, विंदेश्वर साह सड़क किनारे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है। चालक की पहचान नवटोल गांव निवासी हबीबुल के पुत्र मो. अजरूद्दीन के रूप में हुई है। सूचना है कि उसका इलाज दरभंगा के ही किसी निजी क्लीनिक में चल रहा है।