बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का राज्यस्तरीय शुभारंभ, मिथिलेश स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन
बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का राज्यस्तरीय शुभारंभ, मिथिलेश स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन
बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का राज्यस्तरीय शुभारंभ, मिथिलेश स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का राज्यस्तरीय शुभारंभ रविवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी , माननीय उप-मुख्यमंत्री (गृह), बिहार सरकार ने मिथिलेश स्टेडियम , BSAP-5 परिसर में गुब्बारा विमोचन कर उद्घाटन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार , अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) अरविंद कुमार चौधरी , महानिदेशक-निगरानी जितेंद्र सिंह गंगवार , महानिदेशक-केंद्रीय चयन पर्षद जितेंद्र कुमार ,महानिदेशक-विशेष शाखा कुंदन कृष्णन सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस सप्ताह के दौरान राज्यभर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण अभियान, नशामुक्ति अभियान, खेल प्रतियोगिताएँ, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह के मौके पर Bihar Police टीम एवं सिविलियन फुटबॉल क्लब के बीच एक मैत्री फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया, जिसने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध एवं सहभागिता का संदेश दिया।
पुलिस सप्ताह के माध्यम से समाज में सुरक्षा, सेवा और विश्वास के संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।