बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच अभियान में वसूला 41 हजार रुपये जुर्माना
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच अभियान में वसूला 41 हजार रुपये जुर्माना
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच अभियान में वसूला 41 हजार रुपये जुर्माना
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिरौल पुलिस इन दिनों सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस अवर निरीक्षक शशिभूषण रजक के नेतृत्व में विभिन्न मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली। जांच अभियान मुख्य रूप से SH 56 कोठी पुल,SH 17 सोनपुर, साफा पुल,पिपरा जाने वाली सड़क पर जुर्माने की वसूली और हिदायत दी गई। इस अभियान के दौरान हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य कागजातों की कमी पाए जाने पर दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में कुल 41,000 रुपये का समन (जुर्माना) वसूला गया है।
एस आई शशिभूषण रजक ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और आवश्यक कागजात साथ रखें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।