दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड: अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, कई गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में शराब की बरामदगी और वारंटियों की धरपकड़ की गई है।

अलीनगर थाना की कार्रवाई

आसूचना के आधार पर अलीनगर थाना अंतर्गत ग्राम नरमा में छापेमारी कर रंजीत सदा (पिता–ज्ञानी सदा, ग्राम नभरपती) को 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

नेहरा थाना की कार्रवाई

नेहरा थाना कांड संख्या 27/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जोगिंदर सहनी (पिता–कृपाल सहनी, सा० जगदीशपुर) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बिरौल थाना की कार्रवाई

दरभंगा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त लंबित 7 इश्तिहार वारंटियों का तामिला किया गया।

सिंहवाड़ा थाना की बड़ी कार्रवाई

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शेरहाटोल में छापेमारी के दौरान करीब 82 लीटर देशी चुलाई शराब, 240 किलोग्राम मीठा, 3 पैकेट नौशादर, शराब बनाने के उपकरण और गैस चूल्हा बरामद किया गया। साथ ही लगभग 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
इस मामले में नथुनी सहनी (पिता–स्व. मंगल सहनी, सा० सेरहा टोल) को गिरफ्तार किया गया।

हायाघाट थाना का विशेष अभियान

ग्राम हथौड़ी में नशेड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाकर मोहम्मद हबीब, संतोष दास, लालू यादव और मदन यादव को गिरफ्तार किया गया।

जमालपुर थाना की कार्रवाई

जमालपुर थाना कांड संख्या 78/25, धारा 109 BNS के प्राथमिक अभियुक्त मुकेश सहनी को गिरफ्तार किया गया।

अशोक पेपर मिल थाना की कारवाई 

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर मंजर साह (सा० रतनपुरा) को गिरफ्तार किया गया।

कमतौल थाना की कार्रवाई

कांड संख्या 41/26 (आर्म्स एक्ट) के प्राथमिकी अभियुक्त मो. शमशाद (ग्राम पौनद ब्रह्मपुर) को गिरफ्तार किया गया।

बहेड़ा थाना की कार्रवाई

बहेड़ा थाना कांड संख्या 66/22 के अभियुक्त संजय यादव (सा० मोतीपुर) एवं NBW वारंटी मो. अख्तर उर्फ अकबर (सा० रढ़ीयाम) को गिरफ्तार किया गया।