बिहार में औद्योगिक क्रांति की ओर कदम, पीरपैंती में 2400 मेगावाट प्लांट पर अहम बैठक
बिहार में औद्योगिक क्रांति की ओर कदम, पीरपैंती में 2400 मेगावाट प्लांट पर अहम बैठक
बिहार में औद्योगिक क्रांति की ओर कदम, पीरपैंती में 2400 मेगावाट प्लांट पर अहम बैठक
दस्तक7मिडिया, आर के जायसवाल,पटना।
पीरपैंती में एशिया के दूसरे सबसे बड़े 2400 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारत की नवरत्न कंपनियों में अग्रणी अडानी ग्रुप के चेयरमेन श्री गौतम अडानी ने भाग लिया।
बैठक में पीरपैंती के पूर्व विधायक श्री ललन कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस थर्मल पावर प्लांट के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी अत्यंत उत्साहित हैं और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।पूर्व विधायक श्री ललन कुमार ने समाजसेवी इं. आर. के. जायसवाल से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि बैठक अत्यंत सफल एवं संतोषजनक रही। इस अवसर पर चेयरमैन श्री गौतम अडानी ने स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पलायन पर रोक लगेगी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने और उसे और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैं गुजराती भारतीय आपके बिहार में बहार लाने आया हूँ। जो पीरपैंतीवासी रोजगार की तलाश में अपने परिवार को छोड़कर गुजरात जा रहे हैं, उनके लिए अब रोजगार के नए द्वार पीरपैंती में ही खुलेंगे। आइए, हम सब मिलकर बिहार में बहार लाएँ।” उनके इस वक्तव्य से उपस्थित लोग उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। बैठक के अंत में क्षेत्रवासियों की ओर से परियोजना को लेकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल आयोजन के लिए अडानी ग्रुप के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।