बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई कई फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिरौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कई नामजद आरोपियों के घर पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आरोपियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी के तौर पर की गई है। पुलिस प्रशासन ने फकीरना, परड़ी और सुपौल बाजार जैसे इलाकों में सक्रियता दिखाते हुए निम्नलिखित आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया। इसमें परड़ी गांव के गंगिया देवी,पति मंटू मंडल, और कारी मंडल, पिता बोकु मंडल,फकीरना गांव में आरोपियों की लंबी सूची है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई हुई। इसमें हीरालाल सदा,पिता कमल सदा, दिनेश सदा,पिता पच्चू सदा, लोचन सदा,पिता कमल सदा और होरील सदा पिता बिंदी सदा शामिल हैं। वहीं सुपौल बाजार में एक ही परिवार के चार सदस्यों—गोल्डन वर्मा, राजीव रंजन वर्मा, संजीव वर्मा और कुणाल वर्मा सभी के पिता रामतपेश्वर वर्मा के घर पर इश्तेहार तामिला किया गया।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और न्यायालय की कार्यवाही में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इश्तेहार तामिला होने के बाद, यदि ये आरोपी एक निश्चित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो अगला कदम उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती के रूप में उठाया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के फरार अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रशासन का कहना है कि कानून से भाग रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।