बेनीबाद में बागमती संघर्ष मोर्चा का सातवें दिन भी आंदोलन जारी,

मोर्चा का मांग जायज, सरकार को करना चाहिए वार्ता: -अरुण कुमार सिंह ;माले विधायक

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट/ बेनीबाद केवटसा चौक पर चासवास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का सामूहिक आमरण अनशन सातवां दिन भी जारी रहा अनशनकारी का स्वास्थ बेहद खराब होते जा रहा है ।

अनशन स्थल पर अनशनकारी का हालत लेने काराकाट से भाकपा माले विधायक अरुण कुमार सिंह पहुंचे एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चासवास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की मांग बेहद लोकतांत्रिक है जिसे सरकार को मानना चाहिए मोर्चा का मांग पर विधानसभा में प्रश्न करने का भी वादा किया ।
मोर्चा की संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा मेरे साथी का हालत काफी खराब हो रहा है अगर कुछ होता है तो सरकार प्रशासन जिम्मेदार होगी ।

सभा का अध्यक्षता मुनाजिर अहसन एवं संचालन राहुल कुमार ने किया सभा को नवल किशोर सिंह,रजीत सिंह, जगन्नाथ पासवान, अरुण ठाकुर,सुनील कुमार राय, अनिल राय, राम सजन राय, बिजनेस यादव , ठाकुर देवेंद्र कुमार ,जगदीश शाह , कमोड सिंह , राम अनेक राय संबोधित किया।।