बिरौल के सुपौल बाजार में भक्तिमय माहौल, पांच घरों में हुआ गायत्री यज्ञ का आयोजन

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सुपौल बाजार में आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। माताजी के जन्म शताब्दी संकल्प और अखंड दीप जन्म शताब्दी संकल्प को लेकर बिरौल प्रखंड के अंतर्गत सुपौल बाजार के पांच अलग-अलग घरों में ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यज्ञ के माध्यम से न केवल सुख-शांति की कामना की गई, बल्कि गायत्री परिवार के सिद्धांतों और माताजी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।


यज्ञ संपन्न कराने वाले मुख्य यजमान और आचार्य
इस विशेष आयोजन के दौरान अलग-अलग घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराने वाले गृहस्वामियों और आचार्यों का विवरण इस प्रकार है। रत्नेश पोद्दार और प्रिया चौधरी के घर में आचार्य के रूप में गोपाल प्र. साह उपस्थित थे। वहीं अभिनव कुमार महतो, आनन्द कुमार महतो और शंभू स्वर्णकार के घर में आचार्य के रूप में राघवेंद्र साह उपस्थित होकर गृह गायत्री यज्ञ और पूजन संपन्न कराया। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित इस ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और आध्यात्मिक जागृति लाना है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए एक सराहनीय कदम बताया।