दरभंगा टावर स्थित पुरुषम नामक दुकान से चोरों ने उड़ाए कपड़ों का बंडल ! दुकानदार रहें अलर्ट,वरना घट सकती हे बड़ी घटना।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भीड़भाड़ वाले इलाके दरभंगा टावर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। टावर स्थित “पुरुषम” नामक दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे एक शातिर युवक ने मौका पाते ही कपड़ों के बंडल उड़ा ले गया और टोटों पर लादकर भीड़ में गुम हो गया। घटना उस वक्त हुई जब दुकानदार ग्राहकों की भीड़ संभालने में व्यस्त थे।
बताया जाता है कि संदिग्ध अधेड़ काफी देर तक दुकान में इधर-उधर देखता रहा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान भटका, उसने कपड़ों से भरा बंडल चोरी कर फरार हो गया । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने की बात कही जा रही है।
व्यापारियों में इस घटना के बाद दहशत है। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि भीड़ का फायदा उठाकर ऐसे गिरोह सक्रिय हो गए हैं। दुकानदार निखिल खेरिया ने कहा सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की पहचान की कोशिश जारी है।दुकानदार निखिल का कहना हे कि इस चेहरों को पहचान कर जो सूचना देगा उसे इनाम दिया जाएगा।
यदि आप इस युवक को पहचानते हैं तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें या संबंधित दुकानदार के मोबाइल नंबर पर 917004437395 संपर्क करें।
भीड़भाड़ के समय सतर्क रहें,आपकी एक चूक, बड़ा नुकसान बन सकती है।
