गायघाट विधायक ने प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, गायघाट में 14 करोड़ की लागत से होगा निर्माण प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, विधायक बोली-सरकारी कार्यों में आएगी पारदर्शिता
गायघाट विधायक ने प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, गायघाट में 14 करोड़ की लागत से होगा निर्माण प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, विधायक बोली-सरकारी कार्यों में आएगी पारदर्शिता
गायघाट विधायक ने प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,
गायघाट में 14 करोड़ की लागत से होगा निर्माण प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन,
विधायक बोली-सरकारी कार्यों में आएगी पारदर्शिता
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड परिसर में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का शिलान्यास विधायक कोमल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों को पक्कीकरण करते हुए उसे मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है। पिछले 10 साल में जो काम नहीं हुआ उसे करने का प्रयास किया है।क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और सड़क की सुविधा सुलभ कराना उनका मिशन है। प्रखण प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देश पर गायघाट अंचल विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने जनता के काम को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने की बात कही, ताकि ताकि परेशानी कम से कम हो। अध्यक्षता सह संचालन भाजपा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष ने किया। जबकि मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय राय, सीओ शिवांगी पाठक, पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन आदि थे।