दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन थानों ने की गिरफ्तारी, शराब व वारंटी मामलों में 10 अभियुक्त दबोचे गए
दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन थानों ने की गिरफ्तारी, शराब व वारंटी मामलों में 10 अभियुक्त दबोचे गए
दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन थानों ने की गिरफ्तारी, शराब व वारंटी मामलों में 10 अभियुक्त दबोचे गए
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
जिले में अपराध और शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। अलग-अलग मामलों में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली थाना की कार्रवाई
कोतवाली थाना, दरभंगा कांड संख्या 08/26, धारा 109 बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त कुणाल राम (पिता- पूनम राम), निवासी भतियारी सराय, थाना कोतवाली, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
APM थाना की कार्रवाई
APM थाना, दरभंगा क्षेत्र के ग्राम अकराहा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान 8.550 लीटर विदेशी शराब के साथ मुकेश महतो (पिता- शिवानंद महतो), निवासी अकराहा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरभंगा पुलिस ने दोहराया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
सिमरी थाना की कार्रवाई
सिमरी थाना, दरभंगा पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के आधार पर विकास कुमार उर्फ दीनानाथ (पिता- दिलीप महतो), निवासी माधोपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सात अन्य व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।