बिरौल में खुद रची गई थी गोलीबारी की साजिश, अब ‘वादी’ ही पहुंचा सलाखों के पीछे,अज्ञात हमलावरों की कहानी निकली झूठी,आपसी छीना-झपटी में चली थी गोली
बिरौल में खुद रची गई थी गोलीबारी की साजिश, अब ‘वादी’ ही पहुंचा सलाखों के पीछे,अज्ञात हमलावरों की कहानी निकली झूठी,आपसी छीना-झपटी में चली थी गोली
बिरौल में खुद रची गई थी गोलीबारी की साजिश, अब ‘वादी’ ही पहुंचा सलाखों के पीछे,अज्ञात हमलावरों की कहानी निकली झूठी,आपसी छीना-झपटी में चली थी गोली
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम पंचायत में पांच महीने पहले हुई गोलीबारी की घटना में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आया है। जिसे पुलिस और ग्रामीण अब तक ‘अज्ञात हमलावरों’ का दुस्साहस मान रहे थे, वह दरअसल दोस्तों के बीच लोडेड बंदूक की छीना-झपटी का परिणाम निकला। एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी अपने पर्यवेक्षण के दौरान उन्होंने इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए पीड़ित और उसके साथियों को ही आरोपी पाया है। घटना पिछले वर्ष 13 सितंबर 2025 की है। जिसमें पुलिस को दिए गए शुरुआती बयान (फर्द बयान) में शिवम कुमार उर्फ काली चौधरी ने बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ एक दरवाजे पर बैठा था, तभी अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें राजा चौधरी के जांघ में गोली लग गई। घायल राजा को आनन-फानन में सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। एसडीपीओ श्री तिवारी के नेतृत्व में कांड के अनुसंधानकर्ता मुकेश कुमार ने वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से जांच शुरू की, तो परतें खुलने लगीं। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि मौके पर कोई बाहरी हमलावर आया ही नहीं था। पुलिस जांच में चारों दोस्त एक अवैध लोडेड बंदूक के साथ बैठे थे।हथियार को लेकर आपस में छीना-झपटी होने लगी।
इसी दौरान अचानक गोली चल गई (मिसफायर), जो सीधे राजा चौधरी की जांघ में जा लगी।मामले को रफा-दफा करने और पुलिस को उलझाने के लिए ‘अज्ञात अपराधियों’ की झूठी कहानी गढ़ी गई। बीते रात एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन,अनुसंधानकर्ता मुकेश कुमार ने घटना की झूठी कहानी गढ़ने और अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के तथाकथित पीड़ित राजा चौधरी, शिवम् कुमार चौधरी दोनों ग्राम सहसराम थाना बिरौल और तीसरा आरोपी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कसरौड़ निवासी संतोष कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ सह एएसपी के अनुसार इस मामले में एक और आरोपी सौरभ झा(पघारी निवासी) की संलिप्तता भी पाई गई है। रोचक बात यह है कि सौरभ वर्तमान में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।