कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के छात्रों के बीच जूते-चप्पल का वितरण
कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के छात्रों के बीच जूते-चप्पल का वितरण
कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के छात्रों के बीच जूते-चप्पल का वितरण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक और सराहनीय पहल की गई। श्री कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत श्रवण एवं वाक बाधित (मूक-बधिर) छात्र-छात्राओं के बीच जूते एवं चप्पलों का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दरभंगा के सहायक निदेशक आशीष अमन द्वारा बच्चों के बीच जूते-चप्पल वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को सामग्री सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिला प्रशासन की ओर से उनके समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विशेष जरूरत वाले बच्चों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी द्वारा भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच टी-शर्ट, लोअर एवं स्वेटर का वितरण किया गया था।