राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, अधिवक्ताओं व विभागों के साथ रणनीति तय
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, अधिवक्ताओं व विभागों के साथ रणनीति तय
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, अधिवक्ताओं व विभागों के साथ रणनीति तय
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित जिला जन सम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 मार्च 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर ने अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
एडीजे प्रथम श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को उत्सव के रूप में सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग आवश्यक है। यह जन-कल्याणकारी आयोजन है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में वर्षों से लंबित विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर पक्षकारों को त्वरित राहत दी जाएगी।
एडीजे तृतीय श्री दिवाकर ने कहा कि सुलह-समझौते योग्य मामलों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से कराना अधिक सुविधाजनक और प्रभावी है। उन्होंने लक्ष्य रखा कि मामलों के निष्पादन में दरभंगा जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने अधिवक्ता संघ से अपील की कि अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत में आने के लिए प्रेरित किया जाए।
इसके अतिरिक्त स्थानीय बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित मुकदमों के साथ-साथ मुकदमा पूर्व (प्री-लिटिगेशन) मामलों के निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। बैंक ऋण, बिजली विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल तथा दूरसंचार विभाग से संबंधित सुलह योग्य मामलों को लोक अदालत में निष्पादन हेतु भेजने का निर्देश दिया गया।