अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन बरती गई सख्त चौकसी, 6267 परीक्षार्थी हुए शामिल, एसडीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा। 

अनुमंडल मुख्यालय के नौ विभिन्न केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई। प्रशासन की पैनी नजर और केंद्रों पर पुख्ता इंतजामों के कारण परीक्षा हॉल में अनुशासन का माहौल रहा।
शनिवार को दोनों पालियों को मिलाकर कुल आवंटित 6352 परीक्षार्थियों में से 6267 ने परीक्षा दी, जबकि 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। विभिन्न केंद्रों पर उपस्थिति इस प्रकार रहा।जेके कॉलेज में प्रथम पाली (652/668), दूसरी पाली (631/637),आदर्श केंद्र +2 ओंकार उच्च विद्यालय में प्रथम पाली (519/525), दूसरी पाली (501/506),श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली(331/335), दूसरी पाली (334/337),संतोबा इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पाली (349/351), दूसरी पाली (346/351) जनता उच्च विद्यालय, शिव नगर घाट में प्रथम पाली (383/387), दूसरी पाली (346/354),दार्जलिंग पब्लिक स्कूल, कमलपुर: प्रथम पाली (369/371), दूसरी पाली (346/354),मध्य विद्यालय, सुपौल में प्रथम पाली (181/182), दूसरी पाली (210/211)
मध्य विद्यालय, बलिया में प्रथम पाली (210/221), दूसरी पाली (149/154),उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर में प्रथम पाली (215/219), दूसरी पाली (198/198)। इस केंद्र पर दूसरी पाली में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसडीएम शशांक राज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि परीक्षा को हर हाल में कदाचारमुक्त संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।