पटना हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दरभंगा के 17 न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला, 31 मार्च तक योगदान का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,

पटना हाईकोर्ट ने दरभंगा न्याय मंडल के सात जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश समेत सतरह न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया। इन्हें 31 मार्च तक नव पदस्थापित स्थानों पर निश्चित रूप से योगदान करने का अवसर दिया गया है। वहीं बिहार के अन्य जिले से सात नये जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश समेत सतरह न्यायिक पदाधिकारियों का पदस्थापना का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस सन्दर्भ में पटना हाईकोर्ट का रजिस्टार जेनरल ने सूचि जारी किया है। जारी सूचि के मुताबिक दरभंगा के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर को मुजफ्फरपुर, रविशंकर कुमार, श्रीराम झा को बेगुसराय, प्रोतिमा परिहार, शैलेंद्र कुमार और बेनीपुर के एडीजे माधवेन्द्र सिंह का तबादला मुजफ्फरपुर तथा नागेश प्रताप सिंह को वैशाली तबादला किया गया है। वहीं एडीजे नीरज कुमार द्वितीय, सुलेखा झा, रंजन कुमार मिश्रा, आनन्द कुमार सिंह का पटना से दरभंगा तथा दानापुर के एडीजे भुपेन्द्र सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव को दरभंगा और हाजीपुर के एडीजे नवीन कुमार ठाकुर को दरभंगा किया है।
इसके अलावे बेनीपुर के एसीजेएम संगीता रानी को छपरा, बिरौल के नरेश महतो का तबादला मुजफ्फरपुर किया है। वहीं हाजीपुर के एसीजेएम अंकिता जायसवाल को दरभंगा तथा रौशन कुमार छपोलिया का स्थानान्तरण पटना से बेनीपुर दरभंगा किया है। दरभंगा के एसीजेएम तान्वी तेजस्विता को जहानाबाद, कुमारी कणिका यादव को छपरा, राजू कुमार साह को बिरौल से पूर्णिया, पप्पू कुमार पंडित को बिरौल से बेगुसराय, राघव को दरभंगा से मुजफ्फरपुर, रत्नेश मांझी को मुजफ्फरपुर, रानी चौधरी को भोजपुर किया है। वहीं प्रफुल्ल कुमार सिंह को पटना से दरभंगा, पटना के रवि प्रकाश, अभिषेक पनवार, बाढ़ के अमित कुमार आर्यन, हाजीपुर के प्रमोद कुमार और पटना के धनंजय पण्डित का तबादला दरभंगा किया गया है। वहीं दानापुर के श्रिया कुशवाहा को बेनीपुर और भाविका सिंहा को जमूई से बिरौल किया गया है।वहीं दरभंगा से मोहिनी कुमारी का स्थानांतरण मुजफ्फरपुर किया गया है।लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया तो सेवा अवधि का नियम है परन्तु इन न्यायाधीशों के जाने का गम न्याय अतिथियों समेत अधिवक्ताओं को रहेगा।