दरभंगा में पुलिस का एक्शन मोड: हथियार, शराब व वारंटियों पर लगातार कार्रवाई
दरभंगा में पुलिस का एक्शन मोड: हथियार, शराब व वारंटियों पर लगातार कार्रवाई
दरभंगा में पुलिस का एक्शन मोड: हथियार, शराब व वारंटियों पर लगातार कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गुप्त सूचना और न्यायालयीय वारंट के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर सघन कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हथियार बरामदगी से लेकर अवैध शराब जब्ती और एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी तक पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
कमतौल थाना की बड़ी कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर कमतौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने
1. आर्दश कुमार (पिता–विनोद साह),
2. अभिषेक कुमार (पिता–संजीव साह), दोनों निवासी बसौली वार्ड-12 थाना रहिका, जिला मधुबनी तथा
3. संजीव कुमार (पिता–अर्जुन दास), निवासी रानीपुर वार्ड-06 थाना सदर, जिला दरभंगा
को गिरफ्तार किया। इनके पास से 01 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 04 मोबाइल फोन एवं 01 कार बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रसारित कर दिया है।
बड़गांव थाना ने NBW वारंटियों को दबोचा
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में बड़गांव थाना पुलिस ने
1. मोहम्मद लियाकत (पिता–खलील राइन)
2. मलहू मुखिया (पिता–राम मुखिया),
दोनों निवासी बौराम थाना बड़गांव, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।
अवैध शराब पर सख्ती
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघिया से 33 लीटर देशी शराब जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कुशेश्वरस्थान थाना में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 258/25, धारा-109 BNS के प्राथमिक अभियुक्त
1. चन्द्रशेखर मुखिया (पिता–सियाराम मुखिया)
2. मदन मुखिया (पिता–नेती मुखिया)
3. मोती मुखिया (पिता–लक्ष्मी मुखिया),
सभी निवासी लाठीधारा थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, 20 से अधिक मामलों की सुनवाई, त्वरित व पारदर्शी समाधान के निर्देश
खादी के आगे खाकी बेबस? पैसों के आगे बिकी कुर्सियां! महिला थाना कांड संख्या 182/25 में पॉक्सो की धाराएं बनीं मज़ाक, पीड़िता के आवेदन रद्दी में फेंके जाने का आरोप।