दरभंगा में किसान मेला: 90% अनुदान पर मछुआरों को ‘कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज
दरभंगा में किसान मेला: 90% अनुदान पर मछुआरों को ‘कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज
दरभंगा में किसान मेला: 90% अनुदान पर मछुआरों को ‘कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
संयुक्त कृषि भवन, कृषि परिसर, बहादुरपुर, लहेरियासराय में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रतियोगिता 2026 के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर “कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज” का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लाभुक मछुआरों के बीच जाल पैकेज वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मत्स्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक उपकरण उपलब्ध होने से मछुआरों की उत्पादकता बढ़ेगी और उनकी आय में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित होगी।
जिला मत्स्य पदाधिकारी दरभंगा श्री अनुपम कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर “कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज” उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य मछुआरों को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से जोड़ते हुए उनकी आजीविका को अधिक स्थिर और सुरक्षित बनाना है।
अधिकारियों के अनुसार योजना के सफल क्रियान्वयन से मछुआरों की वार्षिक आय और जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में किसान एवं मछुआरे उपस्थित रहे। सभी ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता जताई।