पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर में उमड़ा पशुपालकों का जनसैलाब, 455 मवेशियों की हुई स्वास्थ्य जांच
पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर में उमड़ा पशुपालकों का जनसैलाब, 455 मवेशियों की हुई स्वास्थ्य जांच
पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर में उमड़ा पशुपालकों का जनसैलाब, 455 मवेशियों की हुई स्वास्थ्य जांच
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका बिरौल के तत्वावधान में पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा चौक पर एक दिवसीय ‘पशु चिकित्सा सह मार्गदर्शन जागरूकता शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और स्थानीय पशुपालकों ने हिस्सा लिया, जहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मवेशियों का निःशुल्क उपचार किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.शालू कुमारी पाठक, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा, डॉ. प्रशांत,डॉ.नंदकिशोर तथा पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्षा हीरा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रजीत कुमार ने की। शिविर के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने कुल 455 गाय,भैंस, बकरी और अन्य पालतू पशुओं की गहन स्वास्थ्य जांच की। मौके पर ही विभिन्न रोगों से ग्रसित पशुओं का उपचार कर पशुपालकों के बीच निशुल्क दवाइयां और खनिज मिश्रण वितरित किए गए। साथ ही, पशुओं को घातक संक्रामक रोगों जैसे- खुरपका, मुंहपका और लम्पी स्किन रोग से सुरक्षित रखने हेतु टीकाकरण भी किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस तरह के आयोजनों से न केवल पशु मृत्यु दर में कमी आएगी, बल्कि पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
डॉ.शालू कुमारी पाठक ने पशुपालकों को संतुलित आहार, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, “वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर कम लागत में दुग्ध उत्पादन और आय को बढ़ाया जा सकता है।” साथ ही, उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और पशु बीमा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ताकि पशुपालक किसी भी अनहोनी की स्थिति में आर्थिक नुकसान से बच सकें। इस अवसर पर जीविकोपार्जन विशेषज्ञ तपन कुमार, डॉ.राम कुमार यादव,अमित कुमार, नितीश कुमार यादव,धर्मवीर कुमार यादव, अमरजीत यादव,समीना खातून,नितु कुमारी,सुनीता कुमारी, राम उदय यादव, बबलू यादव, प्रमोद कुमार और ललित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग व जीविका कर्मी उपस्थित रहे।