दरभंगा समाहरणालय में जनता दरबार, 39 से अधिक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 11 मामलों का मौके पर समाधान, शेष पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश।
दरभंगा समाहरणालय में जनता दरबार, 39 से अधिक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 11 मामलों का मौके पर समाधान, शेष पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश।
दरभंगा समाहरणालय में जनता दरबार, 39 से अधिक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं,
11 मामलों का मौके पर समाधान, शेष पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “जनता दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 39 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए। इनमें 30 ऑनलाइन एवं 09 ऑफलाइन आवेदक शामिल थे।
जनता दरबार में भू-अर्जन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, ऊर्जा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग तथा जीविका से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों को बैठाकर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा 11 मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए और लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। साथ ही, शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग कर आवेदकों को प्रगति से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) राजेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आईटी पूजा सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।