सिमरी थाना में एसएसपी की जनसुनवाई, सात दिन में समाधान का निर्देश
सिमरी थाना में एसएसपी की जनसुनवाई, सात दिन में समाधान का निर्देश
सिमरी थाना में एसएसपी की जनसुनवाई, सात दिन में समाधान का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सिमरी थाना में आज वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का सरल, पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत हो तथा लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।