स्पेशल विजिलेंस यूनिट की बड़ी कार्रवाई: 9 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर परिषद के कनीय अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,पटना/मुजफ्फरपुर

Special Vigilance Unit Bihar (SVU) ने गुरुवार को ट्रैप की बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज में पदस्थापित कनीय अभियंता अमन कुमार को ₹9,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

SVU कार्यालय में परिवादी राजकुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पेपर ब्लॉक लगाने के कार्य के एवज में कनीय अभियंता द्वारा 25,000 की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए।

इसके उपरांत SVU के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तय योजना के तहत 19.02.2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को 9,000 रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया।

इस संबंध में SVU थाना कांड संख्या 7/26, दिनांक 19.02.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

SVU द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।