जनसुनवाई में SSP सख्त, सात दिनों में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश
जनसुनवाई में SSP सख्त, सात दिनों में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश
जनसुनवाई में SSP सख्त, सात दिनों में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
जनसुनवाई के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर, अंचल अधिकारी सह हायाघाट थाना, अंचल अधिकारी सह बहादुरपुर थाना, पुलिस निरीक्षक कमतौल, पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर थाना, मनीगाछी थाना, नगर थाना एवं सिंहवाड़ा थाना से जुड़े कुल 09 फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।