हत्या जैसे गंभीर कांडों पर SSP सख्त, सभी थानों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा में अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। दिनांक 18.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में सोनकी, मब्बी, सिमरी, फेकला, विश्वविद्यालय, विशनपुर, सदर, केवटी, भालपट्टी एवं सिंहवाड़ा थाना के सभी थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थानावार पूर्व से लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से हत्या जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए।

बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों के निष्पादन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन गश्ती, सूचना तंत्र मजबूत करने तथा संवेदनशील मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि गंभीर कांडों में त्वरित और निष्पक्ष अनुसंधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा कानून-व्यवस्था से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा।