दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हथियार, प्रतिबंधित दवा और शराब बरामद
दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हथियार, प्रतिबंधित दवा और शराब बरामद
दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हथियार, प्रतिबंधित दवा और शराब बरामद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है तथा भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया है।
बहेड़ी थाना की कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी थानांतर्गत ग्राम जोरजा, एनएच–527E सड़क के पास छापेमारी कर सोनू कुमार सिंह (पिता स्व. अवधेश सिंह, सा. जोरजा, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा) को एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर थाना की कार्रवाई
नगर थाना क्षेत्र के लालबाग स्थित रैनबसेरा के पीछे बजरंगबली मंदिर के पास छापेमारी कर पुलिस ने 387 पीस प्रतिबंधित दवा (कुल कैप्सूल), एक मोबाइल फोन एवं 8,700 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में चंदन महतो (पिता सीताराम महतो, सा. भगवानदास मोहल्ला वार्ड नंबर–04, थाना नगर, जिला दरभंगा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सफलता
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहेड़ा थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन के बाद वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ा है।
बिरौल थाना की बड़ी बरामदगी
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन व परिवहन पर अंकुश लगाने के अभियान में बिरौल थाना क्षेत्र के जे.के. कॉलेज से करीब 200 मीटर उत्तर सड़क किनारे छापेमारी कर 1296 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक चारपहिया वाहन को जब्त किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई
दिनांक 10.02.2026 को सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 376/25 (उत्पाद) में वांछित अभियुक्त बिंदेश्वर साह (पिता स्व. आनंद साह, ग्राम माधोपुर, थाना सिमरी, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।