प्रशासन की सक्रियता से पाली बाजार में लौटी रौनक, शांति बहाली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रशासन की सक्रियता से पाली बाजार में लौटी रौनक, शांति बहाली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रशासन की सक्रियता से पाली बाजार में लौटी रौनक, शांति बहाली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
घनश्यामपुर के पाली रन पड़ती मैदान स्थित मच्छहटा में हाल ही में हुई चाकूबाजी की अप्रिय घटना के बाद, क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमान संभाल ली है। बुधवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती और सूझबूझ भरी समझाइश के बाद बंद पड़ा पाली बाजार दोबारा खुल गया है।
एहतियातन बंद किए गए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से जनजीवन पटरी पर लौटता दिख रहा है। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य इलाके में व्याप्त तनाव को कम करना और आपसी भाईचारे को पुन सुदृढ़ करना है।बाजार खुलवाने के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कर निगरानी करते देखे गए हैं।संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल तैनात है।
प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
मालूम हो कि दो दिन पहले घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के
पाली रन पड़ती मैदान में आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान सामान्य कहासुनी ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में राजन मिश्रा, आदित्य कुमार और दुर्गानंद झा घायल हो गए, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। राजन मिश्रा की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए IGIMS पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद उपजे आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई है,और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम के साथ लगातार छापामारी कर रहे हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी ने पुष्टि की है कि घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है।जल्द ही सभी दोषी कानून की गिरफ्त में होंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने क्षेत्र के नागरिकों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
बिरौल में गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का नारा, नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने किया जागरूक,बाल विवाह के खिलाफ दरभंगा विधिक सेवा प्राधिकार की बड़ी पहल, कानून तभी प्रभावी जब जनभागीदारी हो – जिला जज शिव गोपाल मिश्र।
पाली में चाकूबाजी के बाद उपजे तनाव पर प्रशासन सख्त, डीआईजी, डीएम,एसएसपी भी कर चुके हैं घटनास्थल का दौरा, एसडीएम, एसडीपीओ कर रहे हैं कैंप