बिरौल में गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का नारा, नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने किया जागरूक,बाल विवाह के खिलाफ दरभंगा विधिक सेवा प्राधिकार की बड़ी पहल, कानून तभी प्रभावी जब जनभागीदारी हो – जिला जज शिव गोपाल मिश्र।
बिरौल में गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का नारा, नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने किया जागरूक,बाल विवाह के खिलाफ दरभंगा विधिक सेवा प्राधिकार की बड़ी पहल, कानून तभी प्रभावी जब जनभागीदारी हो – जिला जज शिव गोपाल मिश्र।
बिरौल में गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का नारा, नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने किया जागरूक,बाल विवाह के खिलाफ दरभंगा विधिक सेवा प्राधिकार की बड़ी पहल,
कानून तभी प्रभावी जब जनभागीदारी हो– जिला जज शिव गोपाल मिश्र।
दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में श्री कृष्णा आईडियल पब्लिक स्कूल, बिरौल के सहयोग से सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन अधिवक्ता संघ परिसर में किया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों को लेकर आमजनों को जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा अधूरी रह जाती है। साथ हीं बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिखाया कि बाल विवाह को रोकने में विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधी भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बिरौल अनुमंडल को बाल विवाह मुक्त बनाने की अपील की। छात्र छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग बाल विवाह के प्रति जागरूक हो। कानून अपने आप कुछ नहीं करता जबतक लोगों की सहभागिता ना हो। लोगों की सहभागिता के बिना कानून केवल किताबों में रह जाती है। मौके पर एसीजेएम नरेश महतो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव प्रियांशु राज, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पप्पू कुमार पंडित, सिविल जज राजू कुमार साह, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार दीपक व अंकिता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, कैलाश प्रसाद,श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के कॉर्डिनेटर रामरतन झा सहित सभी अधिवक्तागण, पीएलवी आदि मौजूद थे।