आयुक्त ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य का दिया निर्देश
आयुक्त ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य का दिया निर्देश
आयुक्त ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिलों – मधुबनी एवं समस्तीपुर के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में आयुक्त ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
आयुक्त ने कन्या विवाह मंडप एवं मुक्ति धाम निर्माण कार्यों की भी क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।
बैठक में 15वीं वित्त योजना एवं 6वीं वित्त योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि के व्यय, प्रगति तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, समन्वय एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए तय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, तीनों जिलों के कार्यपालक अभियंता (भवन), कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिरौल में गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का नारा, नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने किया जागरूक,बाल विवाह के खिलाफ दरभंगा विधिक सेवा प्राधिकार की बड़ी पहल, कानून तभी प्रभावी जब जनभागीदारी हो – जिला जज शिव गोपाल मिश्र।