सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा सूचित किया गया है कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
यह जॉब कैम्प M2S INFOTECH (KYP), KM Tank, बहादुरपुर, दरभंगा के कार्यालय परिसर में AATMASAMMAN FOUNDATION द्वारा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस जॉब कैम्प में Packer एवं Quality Inspection के कुल 50 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं ITI उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹21,500 मासिक वेतन के साथ कैंटीन एवं मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के National Career Service (NCS) पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं अथवा नियोजनालय कार्यालय में उपस्थित होकर निबंधन करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।