बेनीबाद में विनाशकारी बागमती तटबंध को रोकने के लिए अनशन का दूसरा दिन ,अधिकारी पहुंचे, मजदूर–किसानों को उजाड़ने डुबाने का विनासकारी बागमती तटबंध पर रोक लगाना होगा :धीरेंद्र झा।
बेनीबाद में विनाशकारी बागमती तटबंध को रोकने के लिए अनशन का दूसरा दिन ,अधिकारी पहुंचे, मजदूर–किसानों को उजाड़ने डुबाने का विनासकारी बागमती तटबंध पर रोक लगाना होगा :धीरेंद्र झा।
बेनीबाद में विनाशकारी बागमती तटबंध को रोकने के लिए अनशन का दूसरा दिन ,अधिकारी पहुंचे,
मजदूर–किसानों को उजाड़ने डुबाने का विनासकारी बागमती तटबंध पर रोक लगाना होगा :धीरेंद्र झा।
सरकार ने रिव्यू कमिटी बनाकर उसे गताल खाता में डालकर जनविरोधी कानून विरोधी काम किया है:जितेंद्र यादव
तबाही की योजना को रोकने के आपके धारवाहिक संघर्ष को सलाम :मनोज मंजिल
दीपक कुमार।, गायघाट
चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बर्बादी के बागमती तटबंध को रोकने के लिए सामूहिक अनशन और सत्याग्रह का आज दूसरा दिन बड़ी भागीदारी वाली सभा के साथ समाप्त हुआ। आज की सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि बागमती एक नदी नहीं नदियों का समूह है। 60 के दशक में शुरू हुई बागमती परियोजना का फलाफल नकारात्मक है, इसलिए आगे की कोई भी योजना अथवा योजना का विस्तार समग्र अध्ययन के बाद होना चाहिए। आंदोलन की आवाज के तहत रिव्यू कमिटी बनी लेकिन उसे गताल खाता में डाल दिया गया है। बिना रिव्यू कमिटी के रिपोर्ट के काम को आगे बढाना गैर कानूनी है। सरकार अगर मनमानी करेगी तो आंदोलन का और विस्तार होगा। धरना और सत्याग्रह का विस्तार होगा।
सभा को संबोधित करते हुए बागमती आंदोलन के चर्चित नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि एकबार फिर जनता की आवाज को सत्ता के गलियारा तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बर्बादी के तटबंध का कांग्रेस नेता हरीकिशोर सिंह और कर्पूरी जी ने विरोध किया था। जरूरत पड़ेगी तो संपूर्ण बागमती प्रक्षेत्र में पदयात्राएं संगठित होंगी। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि आपने नदी बचाने का उल्लेखनीय आंदोलन बिहार को दिया है। इसलिए आप आंदोलनकारियों को सलाम। आपके आंदोलन के साथ हूँ। बर्बादी तबाही की योजना को नहीं चलने दिया जायेगा।
आज अनशन के दूसरे दिन जिला अधिकारी द्वारा प्रति नियुक्त डीसीएलआर पूर्वी अनशनकारियों से वार्ता करने पहुंचे लेकिन अनशनकारियों ने रिव्यू कमेटी के द्वारा परियोजना को रिव्यू करने की बात पर अरे रहे और उन्होंने कहा कि परियोजना के जब तक रिव्यू करने की प्रशासन गारंटी नहीं देता है तब तक अनशन जारी रहेगा।
आज की सभा के अध्यक्ष था ठाकुर देवेंद्र कुमार एवं संचालन जितेंद्र यादव ने किया।
वक्त राज किशोर राय ,राम इकबाल राय ,राजा हुसैन, मुजाहिद हुसैन ,मिथिलेश राय ,जगन्नाथ पासवान ,राहुल कुमार यादव , उपेंद्र प्रसाद सिंह, हुकुमदेव राय, मुकेश शर्मा ,चंद्रशेखर राय ,प्रमोद कुमार सिंह ,राजेंद्र राय, सुनील राय बैजनाथ यादव, धीरेंद्र झा,रंजीत सिंह ,मनोज मंजिल ।