बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पार्सल वैन से 144 कार्टून विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पार्सल वैन से 144 कार्टून विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पार्सल वैन से 144 कार्टून विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में शराबबंदी कानून को सख्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर स्थित शमशान घाट के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।
यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पार्सल वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप बंगाल से ले जाई जा रही है।पुलिस की सक्रियता देख चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने संदिग्ध वैन को कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचाया। जब वैन की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वैन के अंदर से कुल 144 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। तस्करी के लिए पार्सल वैन का सहारा लिया गया था ताकि किसी को शक न हो।
शराब की इस बड़ी खेप को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शराब बहेड़ा थाना क्षेत्र में किसी बड़े सिंडिकेट तक पहुंचाई जानी थी।शराब माफियाओं के खिलाफ यह एक बड़ी कामयाबी है।
बेनीबाद में विनाशकारी बागमती तटबंध को रोकने के लिए अनशन का दूसरा दिन ,अधिकारी पहुंचे, मजदूर–किसानों को उजाड़ने डुबाने का विनासकारी बागमती तटबंध पर रोक लगाना होगा :धीरेंद्र झा।
शोभेपट्टी के प्रियांशु ने जेईई मेन में लहराया परचम, 99.71 पर्सेंटाइल