बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब मामले में 6 गिरफ्तार, 12 लीटर देशी शराब जब्त

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और बिरौल पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
इन कार्रवाइयों में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्पाद विभाग द्वारा की गई छापेमारी में अभियुक्त शामिल हैं। स्थानीय थाना पुलिस ने छापामारी में नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र से सिंघिया थाना क्षेत्र के निमी गांव का रहने वाले 5 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नशेड़ियों में मोहन साव (22 वर्ष),दुनदुन मांझी (26 वर्ष),लक्ष्मीकांत (33 वर्ष),गुड्डू साव (29 वर्ष), और सुभाष कुमार (22 वर्ष) मुख्य है।
एक अन्य कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने देशी चुलाई शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुशेश्वर स्थान (दरभंगा) थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने 12 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की है। तथा मौके से कमलेश मुखिया (21 वर्ष),ग्राम-ब्रह्मपुर, थाना-कुशेश्वर स्थान, जिला-दरभंगा को गिरफ्तार किया है।एस आई शशिभूषण रजक सभी अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।