पाली में उपद्रव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,डीएम,एसएसपी का लगातार दौरा से स्थिति सामान्य
पाली में उपद्रव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,डीएम,एसएसपी का लगातार दौरा से स्थिति सामान्य
पाली में उपद्रव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,डीएम,एसएसपी का लगातार दौरा से स्थिति सामान्य
दस्तक7मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली बाजार स्थित रन पड़ती मैदान में सोमवार को मून स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद मछली बाजार में हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बहाल कर दी है। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी पाली गांव स्थित घटना स्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जिला के दोनों अधिकारियों ने इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। यही कारण है कि दुसरी बार घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया उसके बाद एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी को आवश्यक निर्देश दिए।
दुसरी ओर घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। सोमवार की देर रात ही सघन छापेमारी कर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। जिसमें मो.मुज्जमिल उर्फ चांद (मुख्य आरोपी, गनोन गांव निवासी),मो.मुमताज मुख्य है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त मछली काटने वाला धारदार हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस फिलहाल इनसे गहन पूछताछ कर रही है। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी,फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
एफ एस एल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।सुरक्षा के मद्देनजर पाली बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बिरौल एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी, एसडीओ शशांक राज के नेतृत्व में बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा और थानाध्यक्ष आलोक कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। घनश्यामपुर के अलावा जमालपुर,बिरौल, कुशेश्वरस्थान,तिलकेश्वर, बरगांव, अलीनगर, बहेड़ा, सकतपुर और कमतौल थाने की पुलिस टीम यहां लगातार कैंप कर रही है।
मंगलवार को एहतियात के तौर पर बाजार की दुकानें बंद रहीं, हालांकि मुख्य सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहा। छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रही। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपद्रव करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।