बिहार पुलिस का कोचिंग संस्थानों के लिए सख्त निर्देश,
अभिभावकों को सूचना, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, सिक्योरिटी ऑडिट और काउंसलिंग अनिवार्य करने की पहल
दस्तक 7मीडिया /पटना
“जन विश्वास संकल्प हमारा” के तहत बिहार पुलिस ने राज्य में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा, पारदर्शिता और शैक्षणिक अनुशासन को मजबूत करना है।

