बिरौल में कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा, 9 केंद्रों पर धारा 163 लागू,

दस्तक7मिडिया , बिरौल, दरभंगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा आज मंगलवार से बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता इंतजामों के बीच शुरू हो रही है। प्रशासन ने इस बार परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जो
बिरौल अनुमंडल के कुल 9 केंद्रों पर आज यानी मंगलवार से 25 फरवरी तक आयोजित होगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार प्रतिदिन दो पालियों में कुल परीक्षार्थी की संख्या 6515 है , जिसमें प्रथम पाली में 3351 और दूसरी पाली: 3164 शामिल होने वाले हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों का वितरण इस प्रकार है। जेके कॉलेज, बिरौल में प्रथम पाली में 690 और दूसरी पाली में 659 परीक्षार्थी,इसी प्रकार आदर्श केंद्र प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल प्रथम पाली में 549 और दूसरी पाली में 528,जनता उच्च विद्यालय, शिवनगरघाट में प्रथम पाली में 393 और दूसरी पाली में 360,संतोबा इंटरनेशनल स्कूल, डुमरी रोड बलाट प्रथम पाली में 355 और दूसरी पाली में 360,श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल, सुपौल प्रथम पाली में 353 और दूसरी पाली 343,दार्जलिंग पब्लिक स्कूल, कमलपुर, प्रथम पाली में 376 और दूसरी पाली में 351,उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर प्रथम पाली में 228 और दूसरी पाली में 202,मध्य विद्यालय, बलिया प्रथम पाली में 221 और दूसरी पाली में 155,मध्य विद्यालय, सुपौल बाजार प्रथम पाली में 186 और दूसरी पाली में 216, परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए एसडीओ की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत सभी 9 केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीओ शशांक राज ने बताया कि अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है।