सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, बहन से मिलकर लौट रहे युवक को पिकअप वैन ने रौंदा, गांव में मातम

 

सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, बहन से मिलकर लौट रहे युवक को पिकअप वैन ने रौंदा, गांव में मातम

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के इटवा शिवनगर पंचायत स्थित बराही गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब 24 वर्षीय युवक राजेश मांझी का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक निवास पहुंचा। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने न केवल एक मां की गोद सूनी कर दी, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य पर भी अंधेरा छा गया।
घटना रविवार की है। मृतक राजेश मांझी अपनी बहन से मिलने समस्तीपुर जिले के गोठानी गांव गया था। वहां से वापस अपने घर बराही लौटने के क्रम में सिंघिया-दरभंगा मुख्य पथ पर फुल्हारा गैस एजेंसी के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात पिकअप वैन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा।
राजेश अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था, लेकिन घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, राजेश ने परिवार के भरण-पोषण के लिए प्रदेश जाकर एक कंपनी में मजदूरी शुरू करने लगा।वह महज एक महीने पहले ही घर लौटा था। किसे पता था कि बहन से मिलकर लौटते वक्त उसकी यह आखिरी यात्रा साबित होगी। सोमवार को जैसे ही डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां वीणा देवी सुध-बुध खो बैठी हैं, वहीं बहन सुधीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद सिंघिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हे।