दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई: हत्या, वारंटी और शराब तस्करी में कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई: हत्या, वारंटी और शराब तस्करी में कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई: हत्या, वारंटी और शराब तस्करी में कई गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
सबसे पहले, सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 153/25 में वांछित अभियुक्त राजेश दास उर्फ गंजा (पिता स्व. राज राम दास), ग्राम राजघाट, थाना जजुआर, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सिंहवाड़ा थाना पुलिस द्वारा की गई।
इसी क्रम में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से सकतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमला बांध के पास एक चार चक्का वाहन से 315 लीटर नेपाली देशी शराब एवं 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में जीत कुमार (पिता प्रेमसागर यादव), थाना झंझारपुर, जिला मधुबनी को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, नेहरा थाना कांड संख्या 25/26 के प्राथमिकी अभियुक्त कमलेश सहनी (पिता जगदीश सहनी), ग्राम जगदीशपुर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गिरफ्तारी वारंट) के तहत विनोद शर्मा (पिता स्व. धर्मेंद्र शर्मा), सा. रसुलपुर, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हायाघाट थाना पुलिस द्वारा की गई।